Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 5, 2022

दुर्ग जिला - कोसानाला चैनेलाइजेशन कार्य का निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने अलसुबह लिया जायजा, युद्ध स्तर पर कार्य करने के दिए निर्देश...

सूर्या रेसीडेंसी के समीपस्थ रहवासियों को जो कि नाला से लगी निचली बस्तियों में रहते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा और बारिश के दिनों में नाला का पानी घरों में नहीं घुसेगा। बारिश के कारण किसी प्रकार की आपदा से भी राहत मिलेगा... 



भिलाई। कोसानाला में चैनेलाईजेशन कार्य का जायजा अलसुबह निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने लिया। मार्निंग विजिट में आयुक्त श्री सर्वे प्रियदर्शनी परिसर आश्रय स्थल के पास पहुंचे, तो वहां पर पुल के समीप चैनेलाईजेशन का कार्य जारी था। 


एक तरफ लगभग 200 मीटर तक कार्य पूरा हो चुका है। आयुक्त सर्वे ने स्पॉट पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य युद्धस्तर पर हो और बारिश के पूर्व काम समाप्त कर लिया जाए। उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं,

 

ताकि बारिश के दिनों में जल प्रवाह निरंतरा के साथ बना रहे और कोसानाला के बस्तियों में बारिश का पानी नाला के ओवरफ्लो होने के कारण घरों में न घुसे। लगभग 5 किमी तक कोसानाला के चैनेलाईजेशन का कार्य होना है। 


सूर्या मॉल के पास पुलिया के दोनों ओर अधिकतम कार्य हो चुका है। बहुत से प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सूर्या रेसीडेंसी के समीपस्थ रहवासियों को जो कि नाला से लगी निचली बस्तियों में रहते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा और बारिश के दिनों में नाला का पानी घरों में नहीं घुसेगा।

 

बारिश के कारण किसी प्रकार की आपदा से भी राहत मिलेगा। सूर्या मॉल के पीछे एवं प्रियदर्शिनी परिसर टोल प्लाजा से प्रियदर्शिनी परिसर पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। 


अधोसंरचना मद से 17 करोड़ की लागत से नाला का विकास किया जा रहा है। छ.ग. में 15 जून से मानसून आने की संभावना होती है। इसे देखते हुए महापौर और आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad