मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना का लाभ लें युवक युवती
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र सिवनी द्धारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार करने हेतु जिला व्यापार एवं उधोग केन्द्र सिवनी में एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से नवीन आवेदन प्राप्त किये जा रहे है।
सीएन आई न्यूज मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना अंतर्गत राशि 1 लाख से 50 लाख रू.तक की विनिर्माण इकाइयों तथा 1लाख से 25 लाख रू.तक सेवा /व्यवसाय की इकाईयं मान्य की जाएगी इस योजना का लाभ प्रदेश के 18 से 40 वर्ष के युवा जो 12 वीं पास ले सकते हैं। आवेदन करने वाले युवाओं को बैंक के माध्यम से कोलेटरंल (गिरवी) मुक्त ऋण दिलवाकर 3% ब्याज अनुदान सहायता तथा लोन गांरटी फीस शासन द्वारा दी जाएगी। ब्याज अनुदान सहायता तथा लोन गांरटी फीस हितग्राही को अधिकतम 7 वर्ष तक दिया जावेगा।अतः सभी इच्छुक युवा आधार कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, मूलनिवासी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पासबुक की छाया प्रति, परियोजना प्रतिवेदन, मशीन उपकरण साज सज्जा हेतु वर्तमान दरों की कोटेशन के साथ एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.