Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 14, 2022

मन में हौसला और इच्छाशक्ति हो तो सफलता की मिलती हैं नई राहे - मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मनीषा के लिए बनी मददगार

 मन में हौसला और इच्छाशक्ति हो तो सफलता की मिलती हैं नई राहे


- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना मनीषा के लिए बनी मददगार



- गांव में एक छोटा सा मॉल खोलने का सपना पूरा करने की है ख्वाहिश


- बिहान से जुडऩे के बाद जीवन में आया परिवर्तन


मन में हौसला और इच्छाशक्ति हो तो सफलता की नई राहे खुलने  लगती हैं। राजनांदगांव जिले के ग्राम बघेरा की श्रीमती मनीषा यादव की एक सफल उद्यमी बनने की राहें खुली मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से। उन्होंने इस योजना से प्राप्त 1 लाख 65 हजार रूपए की राशि से अपनी एक रेडिमेड कपड़ों की दुकान खोल ली है।


जिससे उन्हें प्रतिवर्ष 25 से 30 हजार की आमदनी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना बहुत अच्छी है। इसके माध्यम से ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती, उन्हें अपना व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए संबल और हिम्मत मिलती है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तहेदिल से धन्यवाद दिया।

श्रीमती मनीषा यादव ने कहा कि राज्य आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान से जुडऩे के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आया और उन्हें वहां मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास हो तो सफलता मिलती है और आत्मविश्वास अच्छी शिक्षा से मिलती है। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे जयेश यादव को अच्छी शिक्षा देना चाहती है। इसके साथ ही अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती हैं। उन्होंने अब तक 1 लाख रूपए का ऋण सफलतापूर्वक चुका दिया है। लाभ की राशि से रेडिमेड कपड़ों की दुकान के साथ फैंसी स्टोर्स भी खोल लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक स्थान पर सारी सामग्री नहीं मिल पाती, इसलिए वे गांव में एक छोटा सा मॉल खोलना चाहती हैं। ताकि गांव के लोगों को एक ही जगह पर सभी सामान मिल जाये।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट *

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad