रतनपुर में आज ईद की नमाज अदा की गई प्रदेश के लिए खुशहाली की भी दुआ मांगी गई.....
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर .....आज मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही बड़ा दिन है ईद,, त्याग तपस्या के बाद खुशियों का त्योहार होता है ईद,, सभी मुस्लिम भाई और बहने 30 दिन के भूखे प्यासे रोजा रखकर 1 महीने की तरावीह की नमाज पढ़कर, पूरे माह इबादत कर ईद का इंतजार करते हैं और ईद के दिन सुबह से उठकर मस्जिद मे फज़र की नमाज पढ़ते हैं उसके बाद घर में जाकर नहा धोकर नए कपड़े पहन कर, इत्र लगाकर ,ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं और एक साथ मिलकर कर सभी ईद की नमाज अदा करते है
आज रतनपुर ईदगाह में हाफिज व कारी मोहम्मद हुसैन साहब ने ईद की नमाज पढ़ाई और देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई, उसके बाद सभी एक दूसरे से गले मिले हूए ईद की मुबारकबाद दी गई




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.