हसदेव आरण्य को बचाने शिव सैनिक आया सामने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
हसदेव अरण्य क्षेत्र के प्रभावित आदिवासी लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा: रोहित देवांगन
छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में स्थित हसदेव आरण्य के बचाव में जिलाध्यक्ष संतोष यदु के आदेश पर शिव सैनिकों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार बलराम तंबोली को ज्ञापन देकर आरण्य को अडानी ग्रुप को बेचे जाने का पत्र के माध्यम से विरोध जताया।
जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने कहा कि सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में बिजली बिल हाफ का वादा कर दुगने राशि वसुल रहे जबकि छत्तीसगढ़ राज्य बिजली उत्पाद में परिपूर्ण है।अब हसदेव जैसे प्राकृतिक धरोहर को बिगाड़कर सरकार अन्य प्रदेश को बिजली देने के लिए कार्य कर रहे हैं जो कि साक्षात गलत है शिवसेना इसका पुरजोर विरोध करती है। वही जिला कार्यकारिणी रोहित देवांगन ने बताया कि हसदेव अरण्य क्षेत्र के प्रभावित आदिवासी लोगों के द्वारा कई वर्षों से अपने अस्मिता कि लड़ाई लड़ रहे है लेकिन केन्द्र और राज्य सरकार आदिवासी लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कोरोना काल में कईयों की जाने आक्सीजन न मिलने से चली गई वही 5 लाख पेड़ों को काटकर क्या साबित करना चाहती हैं सरकार। ज्ञापन सौंपते समय जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद , कार्यकारिणी सदस्य रोहित देवांगन, भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन , ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल , अशोक देवांगन , गोपी ध्रुव , भुषन ध्रुव , सालिक साहू आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज् इण्डिया से सिमगा प्रकाश पाल की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.