साधु संतों के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शांतिमार्च 🚩
सी एन आई न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ रायपुर की ओर से आज जैन साधु संतों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर शांति मार्च दादाबाड़ी से निकल कर विशाल संख्या में टांउन हांल में एकत्र हुए।
टांउन हांल से जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देने हेतु गये।
आज जैन समाज के हजारों लोगों ने शांति मार्च में शामिल होकर अपना आक्रोश प्रकट किया, इस प्रदर्शन में रायपुर के अलावा आसपास ज़िलों से आए धर्मावलंबियों ने भाग लिया, महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई एवं अपना आक्रोश प्रकट किया , एवं साधु संतों पर की गई अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.