Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 5, 2022

बीएसएनएल कार्यालय परिसर में रखी केबल जलकर खाक,लाखो का नुकसान

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट। शहर के सरस्वती नगर स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय परिसर में रखे गए केबल में अचानक आग लगने से लाखों का केबल जलकर खाक हो गया।आग लगने की सूचना नगर पालिका के दमकल अमले को लगते ही मौके पर पहुंचे दो वाहनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग और भी विकराल रुप धारण करती चली गई जिसके चलते परिसर में रखे समस्त विद्युत व्यवस्था बंद कर दी गयी आग ज्यादा न फैले।


सुबह करीब 9.30 बजे लगी आग


टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार किसी ने कचरा एकत्रत करने के बाद उसमें आग लगा दिया जो समीप ही केबल में लग गई और देखते ही देखते आग ने बड़ा रुप धारण कर लिया। सुबह करीब 09.30 बजे लगी ये आग दोपहर 12.30 बजे के बाद भी बुझ नहीं पाई आग को बुझाने के बाद लगातार आग लगने से दमकल अमले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


फोम से भी नहीं बुझ रही आग


दो दमकल वाहन के पानी से आग बुझाने के बाद भी जब आग नहीं बुझी और बढ़ती चली गई तो दमकल अमले ने फोम को पानी में मिलाकर आग बुझाने का प्रयास किया है बावजूद इसके 12 से अधिक दमकल वाहन और बड़ी संख्या में अमला मशक्त करने में जुटा है बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। नगर पालिका के दमकल अमले ने बताया कि पानी में फोम मिलाने की स्थिति में आग फैलती नहीं है जिससे जल्द ही आग पर काबू पाया जाता है।


30 लाख से अधिक का लगाया जा रहा अनुमान


आशीष कुमार साहू दुरसंचार अभियंता के बताए अनुसार वीटीआर की केबल के साथ बीएसएनएल की आप्टीकल फायबर केबल रखी हुई थी जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है जिसके कारण ठेकेदार के साथ ही विभाग को करीब 30 लाख से अधिक का नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद नुकसान की आंकलन सही तरीके से लगाया जा सकता है। वहीं इस आग की घटना में दूरसंचार अभियंता की कार भी जली है और एक कर्मचारी की मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई है।


ग्राम पंचायतों में लगनी थी केबल


भारत फेस चेंज योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को भी हाईटेक सर्वसुविधा युक्त बनाया जा रहा है जिसके तहत ही ग्रामीण क्षेत्रों में केबल बिछाने का कार्य किए जाने के लिए ये केबल आई थी जिन्हें परिसर में रखा गया था और ये केबल आग लगने से पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है। अमले व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वो तो गनीमत है आग कार्यालय के अंदर तक नहीं पहुंची और दमकल अमले ने समय रहते ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु कर दिया अन्यथा कार्यालय के अंदर आग पहुंचने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad