डोंगरगढ के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विधालय में मातृ गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में भव्य मातृ गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमे
वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों का लालन पालन कैसे हो बचपन से ही उनमें संस्कार का बीजारोपण कैसे हो उनका शारिरिक, शैक्षिक एवं आध्यात्मिक विकास कैसे हो इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिये मातृ गोष्ठी का आयोजन किया गया है ।
इस कार्यक्रम में कल 31 मई दिन मंगलवार को माताओं के मार्गदर्शन के लिये देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद सुश्री रेखा चुडासमा जबलपुर,बालिका शिक्षा की विशेषज्ञ उपस्थित रहेगी,
अतः नगर की सभी मातृ शक्ति से निवेदन है इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने बच्चों के विकास के बारे में सोचे
स्थान सरस्वती शिशु मंदिर नाका पारा डोंगरगढ़ आयोजन का समय शाम 5:30 से 7 बजे तक रखा गया है ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.