विधायक दिनेश राय मुनमुन सपत्नीक शिविर मे शामिल हुए
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी मध्यप्रदेश
आज दिन- शनिवार दिनांक *28/05/2022* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन सपत्नीक नए दृष्टिकोण वाले शिविर मे सम्मलित हुए।समीपस्थ ग्राम पंचायत लूघरवाडा मे स्थित रजवाडा सेलीब्रेशन मे प्रातः 06:00 बजे से सन- टू -हुमन फाउंडेशन के तत्वावधान मे आयोजित
नए दृष्टिकोण वाला नि:शुल्क शिविर मे प्रथम दिवस विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सपत्नीक सम्मलित हुए। इस अवसर पर आपने कहा कि मैने शिविर तो बहुत देखे है मगर यह एक अलग अनुभूति हुई है ।
बच्चों के मानसिक विकास के लिए हर वर्ग को इसमे शामिल होना चाहिए।शिविर के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित सर्वश्री संजय मालू संतोष अग्रवाल अंकित मालू संगीता मालू , पवन दिवाकर , राजबहादुर सिंह चौहान , आशीष अग्रवाल जी, डा. पार्थ सूर्यवंशी , डा. दिलीप राय , डा. अजय राय , पवन राय , सतीश , पवन , शालू जैन , संजय जैन एवं अनेकों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की उपस्थिति रही।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.