Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 28, 2022

शिकायत के बाद भी कंप्यूटर आपरेटर पर कोई कार्रवाई नही

शिकायत के बाद भी कंप्यूटर आपरेटर पर कोई कार्रवाई नही

 सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरेगांव पं. क्र.1626 में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मनमानी और गैर जिम्मेदाराना काम से सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।1माह पूर्व भी इस संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है।वहीं कुछ दिन पहले समिति में हुए किसान जन चौपाल के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर ने शराब पीकर गाली गलौज करते हुए कुर्सियां इधर-उधर फेंक दी। इसकी शिकायत समिति के कर्मचारियों व किसानों ने उपपंजीयक से की है और सहकारिता विस्तार अधिकारी व प्राधिकृत अधिकारी को भी इसकी प्रतिलिपि दी गई है लेकिन15दिन बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नही की गई हैं।कार्रवाई नही होने से इस कर्मचारी के हौसले बुलंद हैं।


उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बालोद से की गई शिकायत में समिति के कर्मचारियों एवं किसानों ने कहा है कि सुरेगांव समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर सामंत कुमार पटेल 12 मई को ग्राम में आयोजित जन चौपाल में शराब पीकर नशे में कृषकों एवं समिति के कर्मचारियों से गाली गलौज की। यही नहीं कुर्सियों को भी लात से मार कर फेंक दिया। इस अफरातफरी के माहौल में शिविर को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ गया था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस कर्मचारी द्वारा हमेशा इसी प्रकार का कृत्य किया जाता है। इससे समिति की छवि धूमिल हो रही है। उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को कई बार अपने व्यवहार में सुधार के लिए समजाइस भी दी गई है लेकिन लेकिन इसके व्यवहार में कोई सुधार नही हो रहा है। बीते4अप्रैल को भी इसी तरह बैंक में लेखा जोखा प्रस्तुत करने के दौरान उनके द्वारा गाली गलौज की गई थी। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी कंप्यूटर ऑपरेटर अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शिकायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत कर्ता में नारायण सिंह, दीपक, रमहाऊ राम, त्रिलोचन, सावित्रीबाई, खिम लाल सहित अनेक किसान एवं समिति के कर्मचारी शामिल हैं।धान खरीदी के समय भी इसके द्वारा जिले के एक अधिकारी के साथ भी इनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया था।इस प्रकार से लगातार शिकायत के बाद भी इस कर्मचारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही होने की वजह से इसके हौसले बुलंद हैं।शिकायत के बाद भी कंप्यूटर आपरेटर पर कोई कार्रवाई नही

 सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

बालोद।जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सुरेगांव पं. क्र.1626 में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मनमानी और गैर जिम्मेदाराना काम से सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।1माह पूर्व भी इस संबंध में कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है।वहीं कुछ दिन पहले समिति में हुए किसान जन चौपाल के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर ने शराब पीकर गाली गलौज करते हुए कुर्सियां इधर-उधर फेंक दी। इसकी शिकायत समिति के कर्मचारियों व किसानों ने उपपंजीयक से की है और सहकारिता विस्तार अधिकारी व प्राधिकृत अधिकारी को भी इसकी प्रतिलिपि दी गई है लेकिन15दिन बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नही की गई हैं।कार्रवाई नही होने से इस कर्मचारी के हौसले बुलंद हैं।


उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बालोद से की गई शिकायत में समिति के कर्मचारियों एवं किसानों ने कहा है कि सुरेगांव समिति में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर सामंत कुमार पटेल 12 मई को ग्राम में आयोजित जन चौपाल में शराब पीकर नशे में कृषकों एवं समिति के कर्मचारियों से गाली गलौज की। यही नहीं कुर्सियों को भी लात से मार कर फेंक दिया। इस अफरातफरी के माहौल में शिविर को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ गया था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस कर्मचारी द्वारा हमेशा इसी प्रकार का कृत्य किया जाता है। इससे समिति की छवि धूमिल हो रही है। उक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को कई बार अपने व्यवहार में सुधार के लिए समजाइस भी दी गई है लेकिन लेकिन इसके व्यवहार में कोई सुधार नही हो रहा है। बीते4अप्रैल को भी इसी तरह बैंक में लेखा जोखा प्रस्तुत करने के दौरान उनके द्वारा गाली गलौज की गई थी। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी कंप्यूटर ऑपरेटर अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शिकायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत कर्ता में नारायण सिंह, दीपक, रमहाऊ राम, त्रिलोचन, सावित्रीबाई, खिम लाल सहित अनेक किसान एवं समिति के कर्मचारी शामिल हैं।धान खरीदी के समय भी इसके द्वारा जिले के एक अधिकारी के साथ भी इनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया था।इस प्रकार से लगातार शिकायत के बाद भी इस कर्मचारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नही होने की वजह से इसके हौसले बुलंद हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad