Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 29, 2022

डोंगरगढ दिव्तीय पुण्यतिथि पर याद किए गए छ्त्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी कार्यकर्त्ताओं ने स्व जोगी को श्रध्दासुमन और श्रध्दांजलि अर्पित की

 डोंगरगढ दिव्तीय पुण्यतिथि पर याद किए गए छ्त्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी कार्यकर्त्ताओं ने स्व जोगी को श्रध्दासुमन और श्रध्दांजलि अर्पित की




छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया मे जोगी ने  दिलाई नई पहचान  (विष्णु लोधी)


30 मई को "जोगी स्मृति मार्च" कर छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री की प्रतिमा के लिए स्थान आवंटित करने सरकार से करेंगे मांग - (विष्णु लोधी)





महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी ने  कहा छत्तीसगढ़ के महानायक, गरीबों के मसीहा, वंचित, पिछड़े, आदिवासियों के हितैषी, सर्वहारा वर्ग के नेता,  छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी जी की दिव्तीय पुण्यतिथि पर आज 29 मई को स्वर्गीय अजीत जोगी जी को जोगी कांग्रेसी ने याद किया। पार्टी के नेता, पदाधिकारी, सम्मानीय कार्यकर्तागण स्व जोगी जी तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन और श्रद्धांजलि अर्पित किया । इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीब, असहाय, बुजुर्ग, अनाथ बच्चों को भोजन-फल वितरण किया, सँगोष्ठी सहित अनेक  आयोजन करते हुए स्व जोगी जी को याद किया । इसी कड़ी में जिले के बछेराभाटा के वृद्धा आश्रम में फल, बिस्कीट वितरण कर  जिला जनता कांग्रेस के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया , जिसमें सभी कार्यकर्ता स्वर्गीय जोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र स्वर्गीय अजीत जोगी जी एक युग पुरूष थे जिन्होंने एक गरीब आदिवासी के घर मे जन्म लेकर प्रोफेसर, इंजीनियर, पत्रकार, वकील, आईपीएस, आईएएस, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्यसभा सदस्य, विधायक, सांसद बने, भारतीय राजनीति से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त किए।  इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ में पद यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ को पग पग  नापे है, गरीब, बंचित, पिछड़े, आदिवासियों के दर्द को जाने समझे, अपने मुख्यमंत्रित्व काल में जोगी जी ने किसानों को तीन चीजें दी जो किसानों को चाहिए होता है, और वहां महत्वपूर्ण चीज बिजली, पानी और फसल का उचित मूल्य है तीनों चीजें किसानों को जोगी जी ने शपथ लेते ही सर्वप्रथम किसानों को सौगात के रूप में दी । देश में सर्वप्रथम  धान का कटोरा छत्तीसगढ़ के किसानों के एक एक दाना धान खरीदी  की शुरुआत समर्थन मूल्य में जोगी ने ही की, किसानों को खेती के लिए फ्री बिजली व फ्री बिजली कनेक्शन दी, किसानों को खेती के लिए फ्री ट्यूबवेल मशीन व बोर खनन कर दी, बिजली बोर्ड का स्थापना, गांव-गांव में स्टॉप डेम, जल स्तर को ऊपर उठाने के लिए गांव-गांव में जोगी डबरी का निर्माण, काम के बदले अनाज योजना, आदि उनके व्दारा लिए गए मुख्य फैसलों में शामिल हैं आज किसानों के हर खेत को मिलने वाला बिजली पानी व धान का उचित मूल्य मिलना जोगी जी के शानदार फैसलों का नतीजा है। विष्णु लोधी ने कहा छत्तीसगढ़ में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखम्ब, अंतराष्ट्रीय स्टेडियम, नई राजधानी की परिकल्पना स्व जोगी ने की थी।  अपने तीन साल के कार्यकाल में स्व जोगी जनकल्याणकारी कार्यो के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया मे एक नई पहचान दिलाई और छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला रखी। दूरदृष्टिता की सोच रखने वाले स्व जोगी छत्तीसगढ़ में स्वराज लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की स्थापना किए जिसमें राज्य के हजारों लाखों कार्यकर्ता  जुड़े । वर्ष 2018 के विधानसभा में पार्टी गठबंधन को सम्मान जनक 14 प्रतिशत वोट के साथ 7 सीटें मिली। विष्णु लोधी ने  कहा स्व जोगी 29 मई 2020 को अपना देह त्याग कर हमेशा के लिए अमर हो गए है लेकिन उनके  अधूरे सपने को पूरा करने के लिए राज्य के हजारों लाखों जोगी कांग्रेसी आज संकल्पित है। विष्णु लोधी ने कहा 30 मई को जोगी जी की स्मृति में प्रदेशव्यापी "जोगी स्मृति मार्च" निकाला जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापित करने सरकार से स्थान आबंटित करने मांग की जाएगी। इस मैके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी,कोरकमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल, जिला सचिव भगवती वर्मा,विसराम वर्मा , राजवीर, संतोष , अर्जुन आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad