Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 14, 2022

सिमरिया हत्याकांड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने का मामला

 सिमरिया हत्याकांड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने का मामला


 बरघाट विधायक सहित कई नेताओं पर एफआइआर दर्ज 

सीएन आई न्यूज सिवनी. म.प्र.से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट

कुरई थाना के बादल पार चौके के सिमरिया में गोतशी के संदेह में 2 आदिवासियों की हत्या के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर कुरई पुलिस थाना के सामने जाम लगाया गया था। 

सिवनी /इस मुद्दे में बरघाट के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़यि सहित 10 नेताओं पर नामजद व करीब आधा सैकड़ा से अधिक अज्ञात लोगों पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है। बता दें कि 3 मई को जबलपुर नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में सिवनी नागपुर के बीच कुरई में जाम के कारण आवागमन बाधित हुआ था।एएसपी श्याम कुमार मरावी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हवाई में आवागमन बाधित करने के मामले में विधायक सहित अन्य लोगों पर एफ आइआर दर्ज कर प्रकरण में विवेचना की जा रही है। हवाई जाम करने के मामले में कुरई पुलिस ने कांग्रेस विधायक अर्जुनसिंह काकोड़यि सहित 10 नामजद लोगों व करीब 50 60 अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तारी नहीं किया गया है। 2 आदिवासियों की हत्या के मामले में अब तक 13 आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ओर से गठित 6 सदस्यीय  जांच दल ने भोपाल लौट कर अपनी रिपोर्ट सौप दी  है।

इन पर किया है मामला दर्ज

 कुरई थाने में दर्ज की गई एफ आइ आर में विधायक अर्जुन सिंह  काकोड़यि के अलावा, युवा,कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरई कार्यवाहक अध्यक्ष शिव नारायण उइके, कांग्रेस विमुक्त जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवी बंजारा, युवा कांग्रेस बरघाट का विधानसभा अध्यक्ष राकेश सनोड़यि, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरई अध्यक्ष तेज सिंह रधुवंशी, उपाध्यक्ष बबलू पटेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता कहार गोगपा के अनिल गोनगे बब्लू  मेश्राम के नाम शामिल हैं। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग में आवागमन बाधित करने के मामले में कुरई थाने में बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़यि सहित अन्य लोगों पर एफ आइ आर दर्ज की जा चुकी है। फिलहाल किसी इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। वहीं पुलिस जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad