खैरागढ़. जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित सीएसी एवं लोक सेवा केंद्र संचालकों की बैठक में एसडीएम टंकेश्वर साहू ने सभी संचालकों को केंद्र पहुंचें आवेदकों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
खैरागढ़ जिलें के ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देश के बाद आयोजित बैठक में खैरागढ़ ब्लाक भर के सीएससी व लोकसेवा केंद्र के ऑपरेटर मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम टंकेश्वर साहू ने लोक सेवा केन्द्र संचालकों से आय जाति निवास प्रमाणपत्रों सहित अन्य सेवाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए निर्देशित किया। लोक सेवा केंद्रों को आय जाति निवास प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
इस दौरान सीएससी के ऑपरेटरों द्वारा वापस किए जाने वाले आवेदनों के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान एसडीएम साहू ने संचालकों के साथ आवेदन वापस होने के विभिन्न कारणों की विस्तृत समीक्षा की। एसडीएम साहू ने प्रमाणपत्रों के निर्माण के पूर्व आवश्यक व प्रमाणिक दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया। ताकि आवेदन वापस न हो व जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना ना करना पड़े। एसडीएम साहू ने लोक सेवा केंद्रों का सफल संचालन करनें आवश्यक सुझाव भी दिए और संचालकों को बेहतर संचालन कर शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को त्वरित रूप से दिलाने में अपना पूर्ण सहयोग देने कहा।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.