ओबीसी महा सभा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन:-
CNI NEWS जीपीएम / छत्तीसगढ़ ओबीसी महासभा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम जी के मार्गदर्शन में जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के जिलाध्यक्ष अशोक कश्यप और कार्यकारी जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में ओबीसी महासभा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने देश भर में जनसंख्या के अनुसार ओबीसी को आरक्षण प्रदान करने एवं अन्य मुद्दों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति देश के प्रधानमंत्री एवं महामहिम राज्यपाल के साथ राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
जिसमे मुख्य रूप से ओबीसी को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने एवं 27 % आरक्षण पूरे देश मे प्रत्येक राज्य में ओबीसी समुदाय को प्रदान करने की अपील की ओबीसी महासभा ने निम्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा
1) राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी के आँकड़े प्रकाशित किया जाए
2) असंवैधानिक क्रीमी लेयर की बाध्यता को समाप्त किया जाए
3) ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण को भारत के सभी राज्यों में लागू किया जाए तथा 9 वी अनुसूची में शामिल किया जाए।
4) संरक्षित क्षेत्रो में तेंदूपत्ता संग्रहण नही करने वाले अनुसूचित जनजाति को मिलने वाली कैम्पा मद की राशि वहा निवासरत सभी लोगो को समान रूप से दिया जाये
5)देश के सभी राज्यो में पिछड़ा वर्ग के लिये अलग से विभाग संचालित किया जाए ताकि ओबीसी जन को लाभ मिल सके।
6) पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर में ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों के नियुक्ति के मामले मे हुये रोस्टर गड़बड़ी के दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाये।
7) छत्तीसगढ़ के विभागों के कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा रायपुर गोल बाजार क्षेत्र के जिन कर्मचारियों पर एफ आई आर दर्ज की गई है उसे वापस लिया जाये।
8) छत्तीसगढ़ के आई टी आई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं के मानदेय में वृद्धि एवं 62 वर्ष के आयु तक जॉब सुरक्षा प्रदान किया जाए
उपरोक्त मांगों को लेकर ओबीसी महासभा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष के साथ दीपक पुरी, योगेंद्र मणि वर्मा, एवं पुष्पराज चक्रधारी और विभिन्न पदाधिकारी एवं आम जन मौजूद रहे।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.