Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 28, 2022

बच्चे की मौत के बाद की शिकायत पर जाँच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, आखिर क्या है मामला

 जीपीएम:—बच्चे की मौत के बाद की शिकायत पर जाँच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, आखिर क्या है मामला



—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट 



CNI NEWS गौरेला पेंड्रा मरवाही(27मई2022)। जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत बीते दिनांक 24 मई को ग्राम पंचायत मटियाडाँड़ के आंगनबाड़ी केन्द्र बड़काटोला में टीकाकरण हुआ था। जिसके बाद 25 मई को बच्चे की तबियत अचानक खराब होने लगी जिसे देख परिजन आनन, फ़ानन में जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ शाम 6 बजे बच्चे की मौत हो गई।


इसके पश्चात परिजनों स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाया कि टीका की वजह से बच्चे की मौत हो गई।

खबर गाँव में फैलते ही ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखा और शिकायत के बाद मरवाही विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ हर्षवर्धन अपनी टीम के साथ मृतक बच्चे के घर पहुंचे। जिसके बाद मृत बच्चे की जांच किया गया तो पाया कि अनुवांशिक बीमारी और बच्चे की सही देखभाल न होने के वजह से बच्चे की मौत हुई। यह सामने आया।


गौरतलब है की नर्मदा पिता पवन बच्चे की उम्र 1/2 माह मटियाडाँड़ बड़काटोला का निवासी हैं।

जाँच के बाद मृतक के परिजन एंव जनप्रतिनिधियों ने जाँच से संतुष्ट होकर पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहा, साथ ही मृतक के पिता ने बताया कि इससे पहले भी मेरे परिवार में तीन बच्चे एक लड़की और दो लड़के की मृत्यु, इसी प्रकार से बुखार आना, लगातार झटका आने की वजह से मौत हुई थी। आपको बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जाँच उपरांत पाया गया कि बच्चे के इस प्रकार मृत्यु होने का टीकाकरण कोई संबंध नहीं है।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad