नव गठित KCG जिले के OSD श्री जगदीश सोनकर से मिले छुईखदान के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय महोबिया।
छुईखदान में विभिन्न विभागों के आफिस व भवन के लिए दिए सुझाव
नवगठित खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला के विभिन्न कार्यालयों के लिए खाली भवन व खाली सरकारी जगह कि शासन स्तर में तलाश कि जा रही है, छुई खदान के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय महोबिया एवं CMO अजय सिंह राजपूत ने नव नियुक्त ओएसडी श्री जगदीश सोनकर जी से आज मुलाकात कर छुई खदान शहर के विभिन्न खाली पड़े कार्यालयों व सरकारी क्वार्टरो, खाली सरकारी जगहों कि सुची श्री सोनकर जी को उपलब्ध कराई गई, जिसमें पुराना जनपद,ITI भवन,पुराना कृषि विभाग आफिस, मंगल भवन, बीआरसी भवन,पुराना बीईओ आफिस,पुराना थाना भवन, सहित विभिन्न खाली पड़े भवनों व स्थानों की सूची सौंपी गई तथा छुईखदान शहर के इन भवनों के अवलोकनार्थ हेतु आमंत्रित भी किया गया तथा निवेदन किया गया कि छुईखदान को इस नए जिले निर्माण में उचित स्थान मिले, ज्ञात हो कि ओएसडी की नियुक्ति उपरांत अभी तक छुई खदान के किसी भी पार्टी के नेता ने छुईखदान को जिला निर्माण में सहभागीता दिलाने ओएसडी श्री सोनकर जी से सौजन्य मुलाकात कि पहल तक नहीं किए थे इस संबंध में संजय महोबिया जी ऐसे पहले नेता बने जो छुईखदान को नवगठित जिला में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने प्रयासरत दिख रहे हैं


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.