डोंगरगांव विधानसभा मुसरा जोन की बैठक पुरैना में हुई
किसान और कार्यकर्ता की बदौलत 2023 में भूपेश बघेल की सरकार पुनः बनेगी महेंद्र यादव
नव संकल्प शिविर एवं भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के लिए बैठक हुई -सुरेश सिन्हा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ,जिला संगठन प्रभारी अरुण सिसोदिया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी के निर्देश पर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू जी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव की उपस्थिति में डोगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा के नेतृत्व में मुसरा जोन का बैठक पुरैना में रखा गया
जिसमें सबसे पहले महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई बैठक का संचालन जिला किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मदन मोहन साहू ने किया और सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने अपना अपना परिचय दिया तथा अपनी अपनी बात रखें और सभी कार्यकर्ता में इस बैठक को लेकर भारी उत्साह देखा गया तत्पश्चात उद्बोधन देते हुए जोन प्रभारी राजू वर्मा, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष फत्तू वर्मा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जयचंद वर्मा, सेक्टर प्रभारी होमदत्त वर्मा ने कहा ऐसा बैठक लगातार होना चाहिए इससे संगठन मजबूत होगा तथा सेक्टर प्रभारी मोती वर्मा ने कहा विधायक जी द्वारा समीक्षा बैठक रखा गया था जिसमें छुटे हुए कार्य से अवगत कराया गया , जोन प्रभारी बनाऊं राम जोशी ने कहा जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दिया गया है उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा जिला किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष मदन मोहन साहू ने कहा प्रत्येक सेक्टर में दो व्यक्ति को ट्रेनिंग देने की जरूरत है जिसे सरकार की उपलब्धि को मजबूती से रख सके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा ने कहा कि ऐसा बैठक लगातार होगा और सरकार के काम को कार्यकर्ता द्वारा हर आदमी तक पहुंचाया जाएगा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने अपने अंदाज में भाषण देते हुए कहा कि हम सब मिलकर 15 सालों तक किसान विरोधी सरकार से लड़े और हमारे अनेक साथी इस लड़ाई में जेल भी गए थे तब जाकर किसान हितेषी कांग्रेस की सरकार बनी हमें व्यक्ति विशेष के लिए काम नहीं करना है बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना है और 2023 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में पुनः सरकार बनानी है इस अवसर पर उपस्थित थे जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ,ब्लॉक कांग्रेस डोगरगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जोन प्रभारी बनाऊं राम जोशी, सेक्टर प्रभारी होमदत्त वर्मा, मोती वर्मा, राजू वर्मा, फत्तू वर्मा ,जयचंद वर्मा, तिलक नंदेश्वर, सूरज कौशल, कमल कुमार सिन्हा, बलराम वर्मा, मदन मोहन साहू ,हेमंत वर्मा, राधेश्याम वर्मा ,ईश्वरी साहू, महेंद्र कुमार नागपुरे , मोहन साहू, रामदास वर्मा, चंद्रेश कुमार वर्मा, ईश्वर राम, मोतीलाल, इंद्रजीत, अशोक कुमार जंघेल, सरवन निर्मलकर, नरेश पटेल, मनहरण सिन्हा, राम खिलावन साहू, रामा निषाद, सुदामा ,चंद्र कुमार नेताम, थान सिंह लोधी, राजू सिंह गौतम, राजकुमार मांडले, दिलीप कुमार साहू ,जनक लाल वर्मा, भूपेंद्र वर्मा ,नरेंद्र कुमार वर्मा, बेलसिंग वर्मा, ओंकार साहू, दिलीप साहू, विमल जंघेल, राजकुमार वर्मा, राम प्रसाद वर्मा एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.