दो वर्ष बाद - आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जब बाबा बर्फानी अपने भक्तों को देंगे दर्शन🙏🏻
अमरनाथ यात्रा के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी है, *यात्रा के लिए राजधानी के गोलबाजार क्षेत्र से
पहला जत्था 28 जून को पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना होगा* राजधानी से हज़ारों लोगों ने
बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए रेजिस्ट्रेशन कराया है उनमे से एक जत्था जो 11 लोगों का है उनसे बातचीत हुई,
उनके इस ग्रूप में 22 साल से लेकर 58 साल तक के यात्री है ओर सभी में इस यात्रा को लेकर काफ़ी
उत्साह है ये ग्रूप रायपुर से जम्मू - जम्मू से पहलगाम होते हुवे अमरनाथ जी के दर्शन के लिए पहुँचेगा
इनमे हितेश जोशी तीसरी बार, अमनदीप शर्मा चौथी बार, व मयूर शर्मा, मनोज सिंह ठाकुर, महेश सोनी, भावेश शर्मा,
राकेश सोनी, सोमेश कटारें, उदयशंकर मिश्रा, हर्षवर्धन शर्मा, सारंग कुसरे पहली बार बाबा बर्फ़ानी के दर्शन
के लिए जा रहे है, यात्रा से जुड़ी सभी तैयारी पूरी हो चुकी है कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते
हुए अपने साथ मास्क ओर सेनेटाइज़र रखने की विशेष हिदायत सभी को दी जा चुकी है। इतना ही कहना चाहेंगे की बाबा बर्फ़ानी
अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करे !
सभी की यात्रा मंगलमय हो !
हर हर महादेव
जय बाबा बर्फ़ानी



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.