खैरा के जंगल में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मिली लाश क्षेत्र के लोगों में मचा हड़कंप रतनपुर पुलिस जुटी जांच में...
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर... थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरा के जंगल में सड़ी गली लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि जंगल में लाश कई दिनों पुरानी हो जाने की वजह से लाश पूरी तरीके से सड़ गया है जिसकी पहचान रतनपुर पुलिस के द्वारा परिजनों को बुलाकर मृतक के चप्पल कपड़े इत्यादि से शिनाख्त कराई गई जिस पर परिजन ने मृतक का नाम सुकुत राम बरेठ पिता लहरी बरेठ उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम चरौदा थाना मालखरौदा का बताया जा रहा है
वही जानकारी मिली की मृतक 25 मई को बेलगहना अपने रिश्तेदार के यहां घूमने आया हुआ था जो कि 26 मई को दोपहर करीब 1:00 बजे घर से बाल्टी में पानी लेकर निकला था उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा जिसकी तलाश उसके रिश्तेदार कर रहे थे लेकिन वह खैरा के जंगल में कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इस पर अभी तक रहस्य बना हुआ है रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.