थाना रनचिरई क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलने वाले 6 आरोपी के विरूद्ध रनचिरई पुलिस ने कि कार्यवाही , सभी पाऊवारा के है आरोपी
गुण्डरदेही-घटना दिनांक 23.06.2022 को रनचिरई पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पाउवारा कलामंच में कुछ जुआडियान 52 पत्ती तास पर रूपये पैसों का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री एस. एस. मौर्य के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये,
जो ग्राम पाउवारा कलामंच में 52 पत्ती तास पर जुआ खेल रहे जुआडियान (01) बिरझू राम सतनामी पिता स्व श्रीराम सतनामी उम्र 46 वर्ष, (02) वेदप्रकाश चंदेल पिता स्व फेरहा राम चंदेल उम्र 30 वर्ष, (03) रामचंद सतनामी पिता प्रेमलाल सतनामी उम्र 45 वर्ष (04) सत्यविजय पिता कन्हैया लाल देशलहरे उम्र 28 वर्ष, (05) पूरण लाल यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 20 वर्ष, (06) योगेन्द्र कुर्रे पिता स्व0 घनश्याम सिंह कुर्रे उम्र 32 वर्ष, साकिनान पाऊवारा, थाना रनचिरई, जिला बालोद पकडे गये, जिनके फड एवं कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी 2400 रू0 जप्त कर जुआडियानों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 71/2022 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
नाम जुआडियान
(01) बिरझू राम सतनामी पिता स्व0 श्रीराम सतनामी उम्र 46 वर्ष,
(02) वेदप्रकाश चंदेल पिता स्व0 फेरहा राम चंदेल उम्र 30 वर्ष,
(03) रामचंद सतनामी पिता प्रेमलाल सतनामी उम्र 45 वर्ष
(04) सत्यविजय पिता कन्हैया लाल देशलहरे उम्र 28 वर्ष,
(05) पूरण लाल यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 20 वर्ष,
(06) योगेन्द्र कुर्रे पिता स्व0 घनश्याम सिंह कुर्रे उम्र 32 वर्ष,
साकिनान पाऊवारा, थाना रनचिरई, जिला बालोद छ0ग0
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.