रायगढ़
दिनांक 24.06.22
रायगढ़ जिला ब्यूरोचीफ
मोटर सायकल पर गांजा तस्करी करते ओडिशा के दो गांजा तस्कर 8 Kg गांजा के साथ गिरफ्तार ,सरिया पुलिस की कार्यवाही
एंकर *दिनांक 24.06.2022 को थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर सूचना पर भठली चौंक पर नाकेबंदी कर मोटर सायकल में अवैध गांजे की तस्करी कर रहे ओडिशा के दो गांजा तस्कारों को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी सरिया को आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग के हिरो पैशन प्रो बाइक में दो लड़के गांजा लेकर सक्ती, जांजगीर की ओर जाने के लिये निकले हैं । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल कार्रवाई के लिये अपने स्टाफ के साथ भठली चौक पर नाकेबंदी किया गया । नाकेबंदी दौरान दोपहर मुखबिर के बताये एक लाल रंग की पैशन प्रो बाइक के ओडिशा की ओर से आते हुए रोका गया, पूछताछ पर युवक अपना नाम कृष्णा माली, संजय दास दोनों निवासी अंबाभौना ओडिशा के रहने वाले बताये, दोनों युवकों को नाकेबंदी का उद्देश्य बताकर उनके तथा उनके वाहन पर रखा कार्टून की विधिवत तलाशी ली गई । कार्टून के अंदर 8 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसकी पहचान व वजन कराया गया जो मादक पदार्थ* *गांजा 8 Kg कीमत 40,000 रूपये* *आरोपियों से अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन *हिरो पैशन प्रो CG 13 N-7929 कीमत 30,000 रूपये* *एवं अवैध गांजा जप्त कर आरोपियों पर थाना सरिया में* *धारा 20 (B) NDPS ACT की कार्रवाई* *किया गया है । गांजा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल, प्रधान आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, भुवनेशवर पंडा, आरक्षक राज कुमार साव तथा भगत टंडन शामिल रहे।*
*चंद्रकांत (टिल्लू) शर्मा* *ब्यूरोचीफ*
*CNI news रायगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.