केन्द्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर निकली बाइक रैली।
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
*बिलासपुर--- बिलासपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार स्वर्णिम कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आम नागरिकों का आभार प्रदर्शत करने बेलतरा विधानसभा के भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बेलतरा विधायक रजनीश सिंह की अगुआई में बाईक रैली निकाली गई। विधायक रजनीश सिंह के द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धी के बारे में कहा कि आज भारत की सम्मान विश्व पटल पर अग्रणी पर हैे, मोदी जी देश की युवाओं की चिंता करते हुए मेक इन इंडिया, कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत योजना, नेशनल एजुकेशन पालिसी,प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना,प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत करोड़ों युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया। जिससे देश के युवाओं मे उत्साह है। पूरे विश्व में कोरोना महामारी के संकट के समय में देश मे बने वैक्सीन का निर्माण कर देशवासियों को शतप्रतिशत निःशुल्क टीकाकरण कार्य कराये अपितु मानवता को ध्यान मे रखते हुए विश्व के अनेक देशों केा भी वैक्सीन उपलब्ध कराये। रूस-युक्रेन के भीषण युद्ध में फंसे 21000 से भी अधिक भारतीय छात्रों को आपरेशन गंगा के तहत सकुशल घरों तक पहुंचाने का कार्य माननीय नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा किया गया। विश्व के अनेक देशों के छात्रो को भी उनके देशों तक सकुशल वापसी कराकर विश्व में भारत का नाम उंचा किया है।
बाइक रैली मोपका शहीद दीपक उपाध्याय चौक से प्रारंभ होकर शनि मंदिर, टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए शक्ति चौक से बसंत विहार चौक, बहतराई चौक अमरैया चौक, रपटा चौक, रमायण चौक, सीपत रोड होते हुए साइंस कॉलेज परिसर में समापन हुआ। इस अवसर पर राजा पाण्डेय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, डा.तिलक राम साहू जिला उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा, राजेन्द्र अग्रहरी, राकेश वर्मा , संतोष दुबे, मनीराम धु्रव, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, लक्ष्मी कश्यप, जित्तू साहू, रामनिवास शास्त्री, किशोर मंजारे, श्याम सारथी, नारद साहू, विष्णु साहू, निखिल केशरवानी ,ओंकार पटेल, लक्ष्मीकांत शास्त्री, छत्रपाल सिंह, आशीष तिवारी, कुंदनधर दीवार, यश देवांगन, लखन वाधवानी, ऋषभ चतुर्वेदी, राज कैवर्त, अनीष धीवर, शशांक श्रीवास्तव, अभिषेक साव, शिवराज साहू, पंशांत गौरहा, धीरज रजक, रामप्रसाद श्रीवास, दीपक पटेल, नीरज पाण्डेय, सागर पाण्डेय, सूरज दुबे, विकास पाण्डेय, रितेश भार्गव, मनीष सर्वंश, प्रदीप भेड़पाल, उदित सिंह, यश गौरहा, आयुश यादव, विवेक यादव हिमांश देवांगन, अभिषेक गुप्ता आदर्श भोषले, अरूण रजक, सूरज शास्त्री, विवेक साहू,सहित अनेक युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.