Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 28, 2022

अग्निपथ के विरोध में विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय सहित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल।

 अग्निपथ के विरोध में विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय सहित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल।



सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट


भटगांव:--अग्निपथ की आग पूरे देश में लगी हुई है देश सभी राज्यों में कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल इसके खिलाफ ताल ठोक के बैठी हुई है और वे सभी इसे वापस लेने की मांग केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कर रहे हैं।


विपक्षी दलों को यह पूरा भरोसा है कि कृषि कानून की तरह इसे भी सरकार।को वापस लेना ही पड़ेगा परंतु इसके उलट केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरो की सेना में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इधर इसके विरोध में युवाओं सहित प्रमुख विपक्षी पार्टियों का जोरदार प्रदर्शन भी चल रहा है आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी विधायक अपने अपने विधानसभाओं में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं आज बिलाईगढ रैनभाठा में भी अग्निपथ योजना का विरोध राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के मंशा अनुरूप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी विधायक संसदीय सचिव चंद्र देव राय के नेतृत्व में बिलाईगढ में किया गया जिसमे विधायक सहित उपस्थित कांग्रेसी नेताओ ने इस योजना का जोरदार विरोध किया और केंद्र की मोदी सरकार से इस योजना को वापस लेने की मांग की। अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कांग्रेस जन को संबोधित करते हुए बिलाईगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश की नरेंद्र मोदी सरकार देश के युवाओं को छल रही है। उन्होंने कहा कि पहले सेना में 20 साल के लिए भर्ती होती थी परंतु अब केंद्र की सरकार अब 4 साल के लिए संविदा में सेना रखना चाह रही है।विधायक ने कहा कि देश के युवाओं को न्यून वेतन और फंड से संविदा में सेना में भर्ती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अस्मिता व सुरक्षा के साथ खेलवाड़ कर रही है।विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे युवाओं को दीर्घकाल तक सेना में रखकर उनके सेवाओं का लाभ ले न कि 4 से 5 साल के लिए उन्हें बंदूक चलना सिखाकर उन्हें खुला छोड़े। इस सत्याग्रह आंदोलन में विधायक के अलावा कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के विभिन्न अनुसंगानविक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad