🚩जय बाबा बर्फानी 🚩
रायपुर स्टेशन गूंजा हर हर महादेव के नारों से।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट*
रायपुर -दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस से अमरनाथ तीर्थ यात्रीयों का जत्था आज हर हर महादेव,जय बाबा बर्फानी,बम बम भोले,की गूंज के साथ रवाना हुआ।
सभी यात्रा में जाने वाले यात्रियों को शहर के लोगों ने मिठाई, फूलमाला, एवं अपनी शुभकामनाओं के साथ बिदा किया।
दो वर्षों से कोरोना के कारण यात्रा स्थगित रही,इस कारण सभी बाबा बर्फानी की यात्रा में शामिल यात्रियों में विशेष उत्साह दिखा।
गोल बाजार जत्थे का नेतृत्व कर रहे महेश सोनी ने कहा कि यह यात्रा का पहला पड़ाव है,हम पूरे देश प्रदेश, परिवार एवं मानवजाति के कल्याण की भावना के साथ इस शुभ यात्रा में शामिल हुए हैं। बाबा हमारी मनोकामना पूर्ण करेंगे।
आज रायपुर से लगभग 150 की संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए।
गोल बाजार जत्थे में शामिल हुए।
महेश सोनी, हितेश जोशी, राकेश सोनी,सोमेश कटारे, अमनदीप शर्मा,मयूर शर्मा, मनोज ठाकुर, भावेश शर्मा, उदयशंकर मिश्रा, हर्षवर्धन शर्मा, सारंग कुसरे।
शुभ यात्रा।
हर हर महादेव 🚩🚩



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.