Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 12, 2022

किसानों को सही समय पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है: शिवसेना

 किसानों को सही समय पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है:  शिवसेना



कांकेर भानुप्रतपुर :- छत्तीसगढ़ में किसानों को सही समय पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है जिससे किसान  परेशान और चिंतित हैं ।प्रदेश में खाद बीज की समस्या का ठीकरा राज्य सरकार केंद्र सरकार पर डाल रही है। और केंद्र सरकार खाद बीज की समस्या को राज्य सरकार की लापरवाही बता रही है ।


केंद्र एवं राज्य की कोई भी सरकार किसानों को खाद बीज की समस्या को दूर कर नहीं पा रही है। और किसानों के खाद बीज की समस्या को दूर करने में असमर्थ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में खेती के समय खाद बीज की समस्या को लेकर शिवसेना पार्टी चिंतित है। एवं किसानों को सही समय पर खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जन आंदोलन प्रारंभ किया गया है

 शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के सहकारी समितियों में  जाकर किसानों से मुलाकात कर किसानों को तत्काल समुचित मात्रा में खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग किया जा रहा है ।शिवसेना द्वारा भानूप्रतापपुर सहकारी समिति में पहुंचकर किसानों के खाद बीज की समस्या को जाना गया ।जिस पर किसानों द्वारा बताया गया कि सोसायटी द्वारा सही समय पर समुचित मात्रा में आज भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिससे किसान परेशान एवं चिंतित है और अगर किसानों को सही समय पर सभी प्रकार के खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पाएगा तो किसान, किसानों में पिछड़ जाएगा। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोसाइटी में प्रदर्शन करते हुए किसानों को सभी प्रकार के खाद बीज समुचित मात्रा में सही समय पर उपलब्ध कराने की राज्य सरकार से मांग किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad