सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष का बलौदा बाजार में स्वागत
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
*बलौदा बाजार:-* सर्व यादव समाज शहर इकाई बलौदाबाजार द्वारा आज सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं सभापति जिला पंचायत गरियाबंद श्रीमती धनवती यादव का मुंगेली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते समय बलौदा बाजार सर्किट हाउस में गुलदस्ता भेंट कर स्नेही स्वागत किया गया, इस अभिवादन से सामाजिक एकता को बल मिलता है
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष किशोर यादव हरीश यादव बोधन यादव रवि यादव गुरु यादव रितेश यादव पवन यादव दिनेश यादव श्रीमती गीता यादव मन्नू लाल यादव संजय यादव कैलाश यादव सहित सामाजिक प्रमुख उपस्थित रहे,
इस अवसर पर श्रीमती यादव ने कहा कि आप लोगों का आत्मिक स्वागत निश्चय ही मेरे लिए मनोबल को बढ़ाने वाला है मैं चाहती हूं कि यादव समाज पुरुष वर्ग तो खड़ा है लेकिन महिलाओं की भी एक अच्छी टीम बननी चाहिए और संगठित टीम के रूप में काम करते हुए युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ और हमारे मार्गदर्शक प्रकोष्ठ तीनों मिलकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम करना है इसके लिए हमें आगे आकर काम करना पड़ेगा और महिलाओं को भी आगे लाना पड़ेगा उन्होंने स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया,
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.