पेंशन की मांग को लेकर नवोदय विद्यालय लवन के स्टाफ ने की सांसद से मुलाकात
सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट
कसडोल:- लवन-- जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के स्टाफ ने पेंशन की मांग को लेकर जांजगीर-चांपा लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगले से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात किए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार सिंह एवं कनिष्ठ सहायक राकी जांगड़ा ने बताया कि आधिकारिक अधिसूचना और दस्तावेजों के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय 1 जनवरी 1986 से पहले ही अस्तित्व में था उस समय के सभी विभागों में पेंशन लागू है परंतु नवोदय विद्यालय में उस समय से ही पेंशन लागू नहीं है जवाहर नवोदय विद्यालय अपने कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं के कारण हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सहशिक्षा आवासीय व्यवस्था के तहत सबसे अच्छे विद्यालय के रूप में जाने जाते हैं जे.एन.वी की उपलब्धियों को दुनिया भर में इसके पूर्व छात्रों के पदों में देखा जा सकता है जिसमें भारत में अब तक यूपीएससी परीक्षाओं के माध्यम से लगभग एक हजार से अधिक छात्राओं का चयन शामिल है सांसद गुहाराम अजगले से मुलाकात कर 1 जनवरी 2004 से पहले सेवा में नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने ज्ञापन देकर मांग किए वही सांसद अजगले ने भी पेंशन की मंजूरी हेतु भारत के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.