Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 28, 2022

शासकीय हाई सेंकेडरी स्कूल भर्रीडाड़ में शाला प्रवेश उत्सव में समलित हुए मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव....

 शासकीय हाई सेंकेडरी स्कूल भर्रीडाड़ में शाला प्रवेश उत्सव में समलित हुए मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव....



—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव कि खास रिपोर्ट  


CNI NEWS जीपीएम / छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रवेश उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों के प्रवेश उत्सव के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व जनप्रतिनिधियों को लिखित संदेश भेजकर इसे सफल बनाने की अपील की गई है


ताकि अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराई जा सके। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा भी यही है कि 2 साल से कोरोना के कारण जो शिक्षण व्यस्था लगभग जो ठप्प सी पड़ी थी वह अब धीरे धीरे ही सही पर निर्बाध गति से पटरी में लौटे। अतः अब जब करोना काल समाप्त हो चुका है ऐसे में विद्यार्थियों के प्रवेश के साथ साथ शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाना आवश्यक हो जाता है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की इसी मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री,मंत्री सहित विधायको व अन्य जनप्रतिनिधि भी विभिन्न शालाओं में जाकर बच्चों के साथ प्रवेश उत्सव मना रहे है और शिक्षको सहित विधार्थियो व पालकों का भी उत्साह वर्धन कर रहे है ।छत्तीसगढ़ सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के इसी मंशा अनुरूप आज मरवाही के  शासकीय हाई सेंकेडरी स्कूल भरीडाङ  में विधायक डॉ केके ध्रुव शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अथिति के रूप में सम्मिलित हुए और आए हुए विधार्थियो का स्कूल में स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्हे किताब,गणवेश व साइकल का भी वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को स्बोधित करते हुए डॉ केके ध्रुव ने कहा कि "करोना काल में दो साल से बच्चो की पढ़ाई लिखाई नहीं हो पाई थी अतः अब जबकि कोरोना काल समाप्त हो गया है अब जरूरत है बच्चो को अच्छी व नियमित शिक्षा दी जाए। उन्होंने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर जिले के सभी शिक्षकों को अपनी सुभकामनाएं देते हुए उनसे यह उम्मीद जतायी कि शिक्षक जो ईमानदारी से अपने कार्य को करते हैं और अपनी कर्तव्यनिष्टता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी  लगन व मेहनत रंग लाएगी और हमारे जिले की शिक्षा एक बार फिर नित नई ऊंचाइयों  को छुएगी।


कार्यक्रम में विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा जनपद उपाध्यक्ष अजय राय,सरपंच सुमन वाकरे,गेंदलाला सोनवानी,प्राचार्य पीआर ध्रुव,दिनेश अग्रवाल,सहित समस्त शिक्षक स्टाफ ,विद्यार्थियों सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सूरज यादव

CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL

जिला ब्यूरो/संवाददाता

गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.

9617435197

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad