डोंगरगढ कांग्रेस की जोन बैठक हुई सम्पन्न
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ़ प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा जोन बैठक का आयोजन डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान संगठन के द्वारा प्राप्त निर्देशों से समस्त जोन सेक्टर और बूथ प्रभारियों को अवगत कराया गया। साथ ही उदयपुर नव संकल्प शिविर घोषणानुसार व प्रदेश स्तरीय नव संकल्प शिविर रायपुर में लिए गए निर्णय अनुसार 11 से 14 जून के मध्य किये जाने वाले जिला स्तरीय नव संकल्प शिविर के विषय में जानकारी दी गयी।
इस बैठक में ब्लाक अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नपाध्यक्ष सुदेश मेश्राम जिला कांग्रेस महामंत्री संध्या देशपांडे जोन प्रभारी संजय श्रीवास्तव और शिशुपाल भारती सेक्टर प्रभारी गण हरीश भंडारी धन्ना लाल गणवीर राहुल यादव और अश्वनी फूले अनिल मेश्राम रिम्मी भाटिया किरण देउडकर जितेन्द्र भाटिया माधोलाल देवदास रामजी तराने विजयराज सिंह बल्देव यादव योगिता निषाद वीरेंद्र पाल बशीर भाई संजय यादव नरेश करसे अकील कुरैशी मतीन खान लखन पाटकर दुलीचंद बडोले भागवत चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.