सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर - रायपुर उत्तर के विधायक माननीय कुलदीप जुनेजा द्वारा मेकाहारा के पास देवेन्द्र नगर चौराहे,, नमस्ते चौक,, पर दिनांक 22/05/2022 को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उद्घाटित,, दवाई का लंगर,,का शुभारंभ किया गया है,इसका संचालन माननीय विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सिक्ख
संगठन द्वारा किया जा रहा है। यहां पर शासकीय हास्पिटल की पर्ची पर समस्त BPL कार्ड धारकों को आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर निःशुल्क जेनेरिक दवाएं प्रदान की जा रही है।
एवं प्रतिदिन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है।
आज थायराइड के लगभग 200 एवं शुगर के 400 लोगों का परीक्षण किया गया।
शहर के लोगों द्वारा इस अनुकरणीय पहल की सराहना की जा रही है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.