Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 20, 2022

दलहन तिलहन की हुई क्षति का क्षतिपूर्ति राशि तत्काल जारी करे राज्य सरकार - पुष्पेंद्र चंद्राकर

 दलहन तिलहन की हुई क्षति का क्षतिपूर्ति राशि तत्काल जारी करे राज्य सरकार - पुष्पेंद्र चंद्राकर







गुण्डरदेही । जिला पंचायत सदस्य व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि विगत रबी फसल के सीजन में दलहन तिलहन की फसलों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अतिशीघ्र क्षतिपूर्ति राशि जारी करने की मांग की है उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किसानों की मंशा से प्रदेश सरकार को अवगत कराते हुए कहा कि बीते रबी के सीजन में गुण्डरदेही विकासखण्ड में किसानों ने बड़े पैमाने पर दलहन तिलहन की फसल लगाई थी जो बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते खराब हो गई और किसानों को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ा था पीड़ित किसानों में से कुछ को ही मुआवजा की अल्प राशि प्राप्त हुई थी लेकिन अधिकांश किसान आज भी मुआवजा की राशि के लिए भटक रहे हैं मुआवजा की बड़ी राशि अब तक किसानों को अप्राप्त है जिसका सीधा नुकसान अभी खेती किसानी के समय किसानों को उठाना पड़ रहा है खरीफ सीजन की तैयारी सर पर है और किसानों को पिछले फसल का मुआवजा नहीं मिलने के कारण तैयारियों पर असर पड़ रहा है और फसल लगाने के समय उनके पास खाद बीज खरीदने के लिए पैसा नहीं है। खुद को किसानों के हितैषी कहने वाली भूपेश बघेल सरकार किसानों की वास्तविक समस्या को दूर करने में नाकाम हो चली है। जिले में एक मंत्री और गुण्डरदेही विधानसभा भी संसदीय सचिव का क्षेत्र होने के बाद भी किसानों की समस्या का हल न हो पाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को इन समस्याओं से सरोकार न होकर सिर्फ अपने शीर्ष नेताओं के अपराधों पर पर्दा डालने के लिए दिल्ली दौड़ करने में फुर्सत नहीं है। 





CNI NEWS के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad