कॉंग्रेसियों के नाराजगी के बाद सड़क मरम्मत कार्य शुरू हुवा
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बेलगहना- से कोंचरा मार्ग की जर्जर हालत के कारण आम जनता काफ़ी परेशान और त्रस्त हो चुकी है।लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों की लापरवाही के कारण सड़क की हालत बद से बदतर होते जा रही है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के द्वारा लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया की विभाग के द्वारा उक्त सड़क का प्रॉकलन जमा किया जा चूका है जिसे स्वीकृति मिलने के बाद प्रारम्भ करने का आशावश्न लोक निर्माण विभाग द्वारा दिया गया है।
विगत दिनों पूर्व पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव खोँगसारा क्षेत्र के दौरे पर आये थे तब सड़क की जर्जर हालत देखकर तत्काल मुख्य अभियंता भटपहरी से दूरभाष मे चर्चा कर बरसात के पहले सड़क चलने लायक बनाने का निर्देश दिया गया।
कॉंग्रेसियों की नाराजगी और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के कारण आनन फ़ानन मे विभाग के द्वारा पेच रिपेयरिंग कर मरम्मत कार्य प्रारम्भ किया गया है जिससे बरसात मे कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कोंचरा बेलगहना मार्ग मे क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण एवं खोँगसरा तक सड़क निर्माण की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया था जिसे आगामी दौरे मे पूरा होने की उम्मीद जताई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.