रायपुर : कोरोनाकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में बेहतर काम करने के लिए बस्तर के अलेक्जेंडर एम चेरियन को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति के निर्देश पर रेडक्रॉस मुख्यालय ने इसकी घोषणा की ने है। अलेक्जेंडर ने इस कैटेगिरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर समूचे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए राज्यपाल अनुसुईया उईके ने मंगलवार को राजभवन में आयोजित रक्तदाता दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया। गौरतलब है कि कोरोनाकाल में बस्तर कलेक्टर अमर बंसल के मार्गदर्शन में अलेक्जेंडर ने बस्तरवासियों के इलाज को लेकर
स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं
विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को राजभवन में सम्मान समारोह हुआ है। इसमें राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ शाखा की अध्यक्ष अनुसुईया उइके ने प्रदेश के सभी जिलों से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं रेडक्रास सोसायटी को सहयोग देने वाली 60 स्वयंसेवी संस्थाओं और उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित किया गया था। इस दौरान राज्यपाल ने संस्था की वेबसाइट का शुभारंभ एवं त्रैमासिक पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन भी किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.