थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव मंदिर में घुसकर मुर्ति खंडित करने वाले आरोपी पर थाना खैरागढ़ की त्वरित कार्यवाही
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेलमामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.06.2022 को प्रार्थी महेश्वर वर्मा पिता बेगरू राम वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी गाडाडीह थाना खैरागढ़ के रिपोर्ट पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति शीतला मंदिर में घुसकर मुर्ति खंडित कर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने की सूचना पर थाना प्रभारी खैरागढ द्वारा आरोपी गौतम वर्मा पिता बंजू राम वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन गाड़ाडीह का कृृत्य एवं मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुुुुुुुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे टीम गठित कर रवाना किया गया आरोपी को घटना स्थल पर पहुच कर आरोपी गौतम वर्मा पिता बंजू राम वर्मा उम्र 45 वर्ष साकिन गाड़ाडीह को विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना खैरागढ मे अपराध क्रमांक 352/22 धारा 295-ए,294 भादवि0 कायम कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.