पिथौरा,_तहसील कार्यालय पिथौरा के सामने इंदिरा कॉलोनी लाखागढ़ के लोग कॉलोनी को आबादी घोषित करने हेतु आमरण अनशन पर बैठे
स्थानीय तहसील कार्यालय के सामने इंदिरा कॉलोनी के लोग कॉलोनी को आबादी घोषित करने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं मामला यह है कि पिथौरा से लगे लाखागढ़ के इंदिरा कॉलोनी में शासकीय भूमि खसरा नंबर 1/7 1/8 रकबा क्रमांक 0.405, 1.2014 हेक्टेयर को आबादी घोषित किए जाने हेतु कलेक्टर महासमुंद को सरपंच द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया था जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने हेतु पिथौरा तहसीलदर द्वारा गत 7 फरवरी 2022 को आदेशित किया गया था की जांच प्रतिवेदन जमा करें किंतु आज पर्यंत तक जांच प्रतिवेदन कार्यालय तहसीलदार में प्रस्तुत नहीं किया गया है
जबकि फरवरी माह में ही आबादी घोषित करने के लिए 25 फरवरी तारीख को सुनवाई तिथि रखी गई थी पर 4 माह बीत जाने के बाद भीआर आई और पटवारी द्वारा जांच प्रतिवेदन जमा नहीं की गई जिसके विरोध में इंदिरा कॉलोनी के साथ परिवार द्वारा धरना प्रदर्शन कर 6 तारीख से आमरण अनशन फिरोज खान एवं राजेंद्र पंडा बैठे हैं इस लापरवाही के चलते या आमरण अनशन किया जा रहा है इस तपतपाती धूप में आमरण अनशन पर बैठे हैं इस दौरान टेंट पर इंदिरा कॉलोनी की महिला एवं पुरुष उनका समर्थन करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं इस दौरान फिरोज खान राजेंद्र पंडित जगदीश वासुदेव किशोर नायक अलादीनतांडी तूलारी अग्रवाल रोहित साहू नीराबाई देवांगन सरस्वती सुखराम प्रजापति मनोज सोहेब खान गुरमीत कौर एवं राधा सहित अन्य लोग धरने पर डटे हुए हैं



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.