अमर जवान फ्यूल्स
कुंरा धरसीवां, रायपुर।
मानवता की मिसाल
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -अमर जवान फ्यूल्स रायपुर बिलासपुर हाईवे में स्थित पेट्रोल पंप मानवता की मिसाल पेश कर रहा है।
पेट्रोल पंप संचालक श्री हरिश भाई जोशी ने बताया कि लगभग पिछले डेढ़ वर्षों से संचालित यह पेट्रोल पंप राज्य के शहीद जवानों के नाम पर संचालित किया जा रहा है,इसका उद्देश्य अमर जवानों के शहीद परिवार की सेवा है।
इस पेट्रोल पंप से होने वाली आय
,, खर्च काटकर,,शहीद परिवारों के आश्रितों पर शादी एवं बच्चों की शिक्षा में खर्च की जाती है।
पेट्रोल पंप में अखंड ज्योत एवं प्रतिदिन झंडा वंदन किया जाता है।
यहां पर पेट्रोल,डीजल के लिए पहुंचने वाले सभी वाहन धारकों को निःशुल्क चाय,कांफी,लेमन टी के साथ आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है।
इस पेट्रोल पंप में लगभग 20 की संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं,जो ग्राहकों की सेवा में तत्पर रहते हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.