Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 13, 2022

खैरागढ़. नए जिले के सभी स्कूलों में शिक्षण सत्र शुरू होने के पहले ही पात्र छात्रछात्राओं के जाति प्रमाण पत्र स्कूल में तैयार

 खैरागढ़. नए जिले के सभी स्कूलों में शिक्षण सत्र शुरू होने के पहले ही पात्र छात्रछात्राओं के जाति प्रमाण पत्र स्कूल में तैयार


किए जाने को लेकर जिले के ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर ने शनिवार को खैरागढ़ एवं छूईखदान ब्लाक मुख्यालय में शिक्षकों, पटवारी, कामन सर्विस सेंटर और संकुल समयन्वको की बैठक लेकर छात्रों को जाति प्रमाण पत्र आगामी एक जुलाई तक बनाने के निर्देश दिए। ओएसडी ने बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा कि कोई कर्मचारी कार्य नहीं करना चाहता तो वह किसी दूसरे जिले में जा सकते है।


जाति प्रमाण पत्र बनाने में छुईखदान सबसे पीछे


खैरागढ़ के बाद छूईखदान में बैठक के दौरान ओएसडी डॉ. सोनकर ने कहा जाति प्रमाण पत्र बनाने में छुईखदान ब्लाक काफी पीछे चल रहा है। अगर तहसील और जिला में खसरा और पांच साल रिकार्ड न हो तो ग्राम सभा का प्रस्ताव एवं शपथ पत्र लेकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की जाए। डॉ. सोनकर ने कहा कि पालक भी जिम्मेदारी निभाते स्कूल में प्रवेश के दौरान किसी भी छात्र के प्रवेश के समय दी जाने वाली जानकारी को अंकित जरूर करवाएं। शिक्षक भी छात्र के पालक से स्पष्ठ तौर पर जानकारी लेकर ही प्रवेश पंजी भरे।

शासन के मंशानुरूप होंगे संचालित


उन्होंने सभी स्कूलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव आयोजित करने कहा। उन्होंने मध्यान्ह भोजन योजना शासन की मंशा अनुरूप संचालित करने के निदेश दिए। बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी प्रकाशचंद तारम, खैरागढ़ बीईओ महेश भुआर्य, बीआरसी सुजीत चौहान सहित स्कूल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, लोकसेवा केंद्र प्रभारी और पटवारीगण, छूईखदान में प्रभारी बीईओ जीके सुधाकर, प्राचार्य भारती रजक, बीआरसी इंचार्ज सतीश श्रीवास्तव, कामन सर्विस सेंटर की लता गागे सहित अन्य मौजूद थे।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad