
क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़ कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
छुरिया- ताहिर खान:- नेहरू युवा केन्द्र जिला राजनांदगांव के युवा जिला अधिकारी देवेश कुमार के आदेशानुसार भुनेश्वर साहु ब्लॉक एन.वाई.वी छुरिया के मार्गदर्शन मे समीप स्थान ग्राम घोघरे के नई सोच युक्ति मंडल एवं राजीव युवा मितान क्लब घोघरे व राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत घोठिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां युवक-युवती ने दिनांक 5 मई 2022 दिन रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। उसके पश्चात पौधों को सुरक्षित रखने के लिए पंचायत के सरपंच कांता साहू ने सभी सदस्यों को शपथ लेकर। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच कांता साहु, पंचायत सचिव शिशुपाल पटेल नई सोच युक्ति मंडल घोघरे के अध्यक्ष मोनिका कतलाम, सचिव रीमा पोर्ते, रितु,वासना नेताम, रोहणी, हेमा नेताम,निशा नेताम, कर्मिता ,पुनिमा, हेमलता, नमिता कोमलिका,सारिका,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष श्री तामेश्वर साहू, सचिव भूपेंद्र कुमार शोरी, विनोद कुमार साहू,चुम्मन लाल, रामभरोसा, परमानंद साहू ढाल दास, कमलेश्वर ,अंत कुमारी, लता साहू,उसा साहू, वर्षा, काजोल ,एवं दिव्यांग युवा टेक राम सलामे ,ग्राम के बच्चे और बुजुर्ग लोग कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।
वहीं राजीव युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत घोठिया द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर सुबह 9 बजे ग्राम घोठिया में किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत घोठिया के सरपंच श्रीमती कविता मंडावी , राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, उपाध्यक्ष कौशल कोर्राम , सचिव गोपाल पटेल,राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य गोविन्दा,चुनेश, टिकेश मंडावी, पोषण सिन्हा,नरेश पटेल, विपिन यादव,सरोज भैसारे, देवीलाल मंडावी, मधु सिन्हा,अवधराम सिन्हा, संतोष सोनी, उपस्थिति रहे । इस बीच राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण का शपथ लिया गया । कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर पेड़ पौधों लगाकर क्षेत्र को हरा भरा करने संकल्प लिया जहां इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने प्रसंशा कि गई व आने वाले समय में भी सहयोग देने की बात कही गई वहीं ग्राम पटेल व्दारा युवाओं का उत्साह वर्धन किया एवं छत्रपाल पटेल हमेशा गांव के विकास के लिए युवाओं को आगे आने कि बात कहते नजर आते हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.