खेल जीवन का अभिन्न अंग-संदीप सिंह।
मुरैना/ थरा। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। और इससे हमारे शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक प्रबलता में भी सहायक होता है। यह बात आज जलका नगरा में चल रहे किक्रेट टूर्नामेंट में शामिल होने पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और युवा जवान संदीप सिंह तोमर तरैनी ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा। उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और उर्जा असिमित भंडार है बस अभाव है तो सिर्फ यहां अच्छा खेल मैदान,खेल प्रशिक्षक का । जिसके जिम्मेदार यहां के जनप्रतिनिधि भी हैं। उन्होंने इस ओर ध्यान आकर्षित करना उचित ही नहीं समझा। मैं खिलाड़ी के तौर पर हरियाणा, पंजाब में बतौर खिलाड़ी के तौर पर वहां खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं को देख कर तंग रह जाता था। और वहां जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा हमारे यहां भी नौजवानों में प्रचुरता से है। हम आपको बता दें कि जल के नगरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सौरभ तोमर, तनुज तोमर गुरु, अन्य कमेटी खिलाड़ी सदस्य जो सेना में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन खेलों में रुचि रखते हैं जिसमें अनिल, सुनील, विजय,।के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें विजेता टीम को 21000हजार रू उप विजेता टीम को 11000हजार रू नगद पुरस्कार दिया जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.