ग्राम ढारा की आशा सेन का विधायक भुनेश्वर बघेल ने किया सम्मान
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर- डोगरगढ़ ब्लॉक के ढारा निवासी आशा सेन 12वीं की पढ़ाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढारा में की जिसका परीक्षा परिणाम 91.8 प्रतिशत प्राप्त हुआ जो कि राजनांदगांव जिले में तीसरे नंबर पर एवं डोंगरगढ़ ब्लॉक में पहले नंबर पर आई है। जिसका पता विधायक डोगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल को पता चला
तो उन्होंने आशा सेन को डोगरगढ़ में महिला सम्मान कार्यक्रम में बुलाकर सम्मानित किया गया।एवं बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही बधाई देने वाले मे डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, स्कूल के प्रिंसिपल विजय भारद्वाज ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष सामसाय टांडेकर , महिला ब्लॉक अध्यक्ष लता साहू, हंशा सिन्हा, सरपंच फूलमती वर्मा, फिरंगी पटेल, उनके माता-पिता गिरिजा सेन, राजकुमार सेन सहित ग्रामीणों ने बधाई दी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.