Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 19, 2022

स्कूल खुलते ही उच्च अधिकारियों का दौरा

 स्कूल खुलते ही उच्च अधिकारियों का दौरा



पैलीमेटा/ राजनांदगांव । 16 जून 2022 को स्कूल खुलते ही उच्च कार्यालय से अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है।शिक्षा सत्र 2022/2023 में शिक्षा गुणवता को लेकर प्रांत,जिला,ब्लाक,संकुल तक अलग अलग कई टीम बना हुआ।जो निश्चित स्थान और स्कूलों पर जाकर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं।सभी जानकारी एकत्र कर रहे हैं।मध्यान भोजन,रसोई घर,शौचालय,स्कूल की स्थिति ,शिक्षकों की उपस्थिति, स्वीकृत,कार्यरत,बच्चों की उपस्थिति,शाला गणवेश,पाठ्यपुस्तक, आय /जाति /निवास और बहुत सारे बिंदुओं पर स्कूलों का दौरा 16 जून 2022 से 15 जुलाई 2023 तक चलेगा।


           इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला,माध्यमिक शाला और हायर सेकेण्डरी स्कूल पैलीमेटा में जिला महिला एवम बाल विकास अधिकारी,महिला एवम बाल विकास विभाग से श्री राजकुमार जामबुलकर सर जी के द्वारा वनांचल क्षेत्र संकुल केंद्र पैलीमेटा और संकुल केंद्र मोहगांव के स्कूलों का में दौरा किया गया।


             संयुक्त रूप से शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक शाला पैलीमेटा के शिक्षकों से मिलकर उनकी प्रगति,शाला प्रवेश की तैयारी और उनकी स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। बालबाड़ी के संबंध में जानकारी लिए साथ ही जल्द ही शुरुवात करने का दिशा निर्देश दिए।प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला में इस वर्ष लगभग 120/120 विद्यार्थियों का दर्ज होना बताया गया ।अभी एडमिशन जारी है।


          प्राथमिक शाला पैलीमेटा में शिक्षकों की नियुक्ति चार है।वर्तमान में कार्यरत तीन ही है।प्रधान पाठक श्री शिवरेखा साहू,सहायक शिक्षिका सुमित्रा कामड़े,सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन।

    जबकि लीला मानिक 2008 से नियुक्ति हुई है तब से आज पर्यंत व्यवस्था में चल रही है। कभी कहीं तो कभी कहीं।जबकि पदस्थ शाला पैलीमेटा है और वेतन आहरण यहीं के नाम से होता है।उनकी वजह से यहां पद खाली नहीं बताया जा रहा है।वर्तमान दर्ज संख्या के हिसाब से यहां दो शिक्षकों आवश्यकता है।

        उसी तरह माध्यमिक शाला पैलीमेटा में पदस्थ शिक्षक चार है।श्री शिव कुमार रजक प्रधान पाठक,श्री अंकल सिंह धुर्वे,श्री उपेन्द्र कुमार देवांगन(संकुल समन्वयक),श्री दुर्गेश कुमार सेन प्रतिनियुक्ति स्वामी आत्मा नंद विद्यालय गंडई में कार्यरत हैं। माध्यमिक शाला में गणित और विज्ञान की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।जिसके कारण बच्चों का नींव आगे के लिए नहीं बन पा रहा है।उन्हें वापस लाया जाए या शीघ्र ही यहां विज्ञान गणित विषय की शिक्षक की नियुक्ति किया जाए।

          श्री राजकुमार जामबुलकर सर जी ने सभी समस्या को सुना और उच्च कार्यालय को अवगत कराने की बात कही।साथ ही बच्चों से जाकर मिला और अध्ययन अध्यापन कक्ष को निरीक्षण किया।तत्पश्चात हायर सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया गया।

          संकुल केंद्र मोहगांव के शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad