आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का धरना जारी।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -धरना स्थल बुढ़ापारा में आज दूसरे दिवस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा भारी गर्मी पर भी पूरे जोश के साथ प्रदर्शन जारी रखा एवं शासन से अपनी मांगों को किए गए वादों की याद दिलाई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शासन की तमाम योजनाओं लागू करने में शासन के निर्देशानुसार कार्य करती है, लेकिन हमें भी शासन से जीने लायक वेतन की उम्मीद है।
प्रांताध्यक्ष श्रीमती पद्मावती साहू ने कहा ये संघर्ष अब मांगों को पूरा होने तक जारी रहेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की उपस्थिति भारी
संख्या में होने के कारण आसपास में
जगह तलाशती दिखीं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.