मुख्यमंत्री के आदेश को ठेंगे पर रखने वाले कलेक्टर कर रहे कर्मचारियों का शोषण
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
*बलौदाबाजार :-* एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय कर्मचारियों के तनाव एवं काम के बोझ को देखते हुए रविवार के साथ-साथ हर शनिवार को शासकीय अवकाश घोषित कर रखा है । दूसरी ओर बलौदाबाज़ार जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने कर्मचारियों का बोझ बढ़ाने और उन्हें परेशान करने का ठेका ले रखा है। कलेक्टर अपनी मनमानी दिखाते हुए हर शनिवार छुट्टी के दिन किसी न किसी काम में सरकारी कर्मचारियों को लगा देते हैं। और उनकी छुट्टी बर्बाद कर देते हैं। महीने के प्रथम शनिवार को गुड मॉर्निंग जुंबा योगा कार्यक्रम में ड्यूटी लगाए जाने से बहुत से कर्मचारी अपने आप को परेशान महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महीने के हर दूसरे शनिवार को साफ सफाई अभियान चलाकर जिले भर के कार्यालयों में कर्मचारियों से झाड़ू लगवा कर कलेक्टर उनकी छुट्टियों का कर्मचारियों के अधिकारों का खुलेआम हनन कर रहे हैं। किंतु मातहत कर्मचारी दबी जुबान में अपनी पीड़ा व्यक्त करने के सिवाय कुछ कह भी नहीं सकते। कलेक्टर कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ शासकीय छुट्टी के दिन उनसे काम लेकर उनका शारीरिक शोषण भी कर रहे हैं। और शासन द्वारा मिलने वाली छुट्टी पर पलीता लगाते हुए कर्मचारियों का जीना हराम कर रखा है। जनसंवाद से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कई विभाग के कर्मचारियों ने बताया की कलेक्टर के द्वारा लगातार उन्हें परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। शासन द्वारा मिली हुई छुट्टी को कर्मचारी अपने परिवार के लिए समय व्यतीत करना चाहते हैं। किंतु कलेक्टर के निर्देशों के कारण वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि शनिवार के दिन साफ सफाई अभियान चलने का क्या औचित्य है कार्यालय सोमवार से खुलता है कार्यालयीन दिवस में साफ सफाई अभियान चलाकर कार्यालयों को साफ सुथरा रखना चाहिए कार्यालय इन दिवस में कलेक्टर के द्वारा ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जाता जिसके कारण स्थिति जस की तस बनी रहती है।
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.