डोंगरगाँव
निजात कार्यक्रम में भोज साहू पर्यावरण प्रेमी ने आम जनों को बांटे विभिन्न प्रकार के पेड़ो के बीज।
पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पिछले 10 वर्षों से कार्यरत हैं
डोंगरगांव।
नगर में 11 जून को पुलिस प्रशासन के द्वारा लोगों को निजात कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति अभियान के साथ नगर को चौक चौराहों पर लगाये गये कैमरा त्रिनेत्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर , लाइसेंस बनवाने के आरटीओ विभाग स्टाल लगाया था।
इसी कार्यक्रम में भोज साहू पर्यावरण प्रेमी के द्वारा विभिन्न प्रकार के बीजों को इकट्ठा करके रद्दी कागज का लिफाफा तैयार किया था जिसमें विभिन्न प्रकार के बीजों को लिफाफा में संग्रहित करके वितरित किया ताकि आने वाले समय में बीजों को सुरक्षित स्थानों पर रोपित कर पर्यावरण संरक्षण किया जा सके।
भोज साहू पर्यावरण प्रेमी ने बताया कि
उनके निवास स्थान से लगे विश्राम गृह में सुबह जा कर प्रतिदिन बीज इकट्ठा कर रहे हैं व उनके सहयोगी के रूप में उनके 4 वर्षीय नन्हे पुत्र वृक्षांश साहू पुरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं पर्यावरण संरक्षण के लिए बारिश से पहले नीम करंज, महुआ, कनेर, गुलमोहर,आम,धन पीपल, अशोक जैसे पेड़ों के बीज एकत्रित कर रहे हैं ताकि बारिश में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोपित किया जा सके और पर्यावरण संरक्षण के लिए आम जनों को निशुल्क बीज वितरण करके जागरूक कर सके।
पिछले वर्ष सीड बाल बनाकर वितरण किया था
आपको बताना चाहुंगा पिछले वर्ष भोज साहू पर्यावरण प्रेमी व उनके पुत्र वृक्षांश साहू के द्वारा कम्पोस्ट खाद व मिट्टी के मिश्रण से लड्डू नुमा 500 नग सीड बाल बनाया था जिसे किसी खाली स्थान पर बारिश के समय फेक देने पर पौधे आसानी से उग जाते थे जिसे आम जनों को वितरित किया था जो काफी चर्चा में रहा लगातार इस तरह पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करके आम जनों को जागरूक करने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.