डी.डी.नगर सेक्टर 02 में हुई बड़ी चोरी की वारदात ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट।
रायपुर -डी डी नगर सेक्टर 02 LIG263 निवासी नरेश जैन के निवास में 11/06/2022 को रात्रि 2.40से3.10 के बीच चोरों ने धावा बोलकर लगभग 2.50 से3लाख कैश एवं सोने चांदी के जेवरात मिलाकर लगभग 30 लाख की चोरी को अंजाम दिया गया।नरेश जैन अपने परिवार सहित माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतू 9 तारीख से गये हुए हैं।सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
नरेश जैन के पिता श्री राम किशन जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम ने सी सी टी वी फुटेज के आधार पर चोरी रात्रि 2.40से 3.10 के दरम्यान होने का अनुमान बताया एवं चोरों की संख्या 2 से 3 होना बताया।
और 2 छोटी वाहन से चोरी करने पहुंचे। चोरों द्वारा में गेट का ताला नहीं तोड़ा गया , पड़ोसी के मकान से घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
वारदात की सूचना नरेश जैन को दी चुकी है कल तक वापिसी की संभावना है।
सघन बस्ती में ऐसी वारदात होने से कालोनी में दहशत का माहौल है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.