Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 12, 2022

डोंगर्गत पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपकर दिया गया पर्यावरण जागरूकता का संदेश


डोंगर्गत पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपकर दिया गया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोटर- डोंगरगढ़ धर्मनगरी  नगरी में स्काउट गाइड फैलोशिप नागपुर शाखा की डोंगरगढ़ इकाई ने पर्यावरण दिवस पर रेलवे परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के स्टेट कमिश्नर गोपाल खेमुका फेलोशिप के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र साखरे के नेतृत्व में स्काउट ग्रुप ने पौधरोपण किया साथ ही इन पौधों की सुरक्षा व संवर्धन का संकल्प भी लिया।

 इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने पौधरोपण का महत्व बताया उन्होंने कहा कि पौधे ही है जो हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। यदि पेड़ नहीं होंगे तो जीवन नहीं होगा । पूर्व में कोरोना महामारी के दौरान किस तरह संपूर्ण विश्व में लोग ऑक्सीजन के लिए भागमभाग कर रहे थे यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पौधे का रोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प ले तो वह दिन दूर नहीं जब हमें पर्यावरण युक्त नया जीवन मिलेगा और ऑक्सीजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विश्व में बढ़ रहे तापमान पर भी चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा ऑक्सीजन युक्त पौधे लगाने का संकल्प लिया गया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य आयुक्त गोपाल खेमुका, इंडियन रेलवे इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के सचिव  देवेन्द्र साखरे , संजय सरजारे, चंद्रशेखर साखरे , सुधीर नन्देश्वर , ए गोविंद राव , रतनदीप नन्देश्वर, श्रीमती इन्दिरा साखरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

रत्नदीप ने ली संवर्धन की जिम्मेदारी---युवा व्यवसाई रत्नदीप नंदेश्वर ने अपनी दुकान के सामने लगे 2 पौधों की सुरक्षा व संवर्धन की जिम्मेदारी लेते हुए जागरूकता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि पौधे है तभी जीवन है इसलिए पौधों का संरक्षण आवश्यक है ।

फैलोशिप ग्रुप ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऑक्सीजन युक्त पौधे निशुल्क बांटने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad