शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभांठा मे मनाया प्रवेश उत्सव , बच्चो को निःशुल्क पुस्तक व गणवेश भी किया वितरण
गुण्डरदेही- नया शिक्षा सत्र के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सिर्राभांठा में धूमधाम से प्रवेश उत्सव मनाया गया प्रभारी प्रधान पाठक रंजना मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत मटिया ( ह) दानीराम सिन्हा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष खिलावन सिन्हा रूपचंद जैन दामूदास साहू बरातूराम साहू पितांबर सिन्हा पंच राधाबाई साहू उपाध्यक्ष लक्ष्मीन ठाकुर एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति थे इस दौरान आपदा प्रबंधन समिति का गठन व निशुल्क पुस्तक व गणवेश का वितरण नव प्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर विधिवत कार्य का प्रारंभ किया गया मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन प्रभारी प्रधान पाठक ने किया मंच संचालन नरेंद्र कुमार ठाकुर शिक्षक नोकेश्वर साहू रीना धनकर नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया सरपंच दानी राम सिन्हा द्वारा 5 सौ की राशि शाला परिवार को दी गई साथ ही उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के स्तर को सुधारने की बात कही वही बच्चों को प्रतिदिन शाला आने का आग्रह भी किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.