गड़बेड़ा हायर सेकेंडरी विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर किया गया स्वागत
दसवीं बोर्ड की परीक्षा में गड़बेड़ा विद्यालय की छात्रा पूजा सिन्हा ने बनाया टॉप टेन में स्थान
पिथौरा -शासकीय शहीद प्रमोद कुमार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती माता के तैल चित्र के समक्ष पूजा अर्चना व सरस्वती वंदना के वाचन कर किया गया
प्रवेश उत्सव में मुख्य रूप से शाला विकास समिति के अध्यक्ष लालाराम नाग ,सांसद प्रतिनिधि पूर्व उपसरपंच गौरव चंद्राकर, प्रभारी प्राचार्य मैडम श्रीमती अनुपमा पीटर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ ,कार्यक्रम के प्रारंभ में नवप्रवेशी बच्चों को गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों शिक्षकों द्वारा पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया अतिथि के रुप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि गौरव चंद्राकर ने संबोधित करते हुए कहा पिछले 2 वर्ष में कोरोना काल के बावजूद भी हमारे विद्यालय का 10वीं 12वीं परीक्षा संतोषप्रद रहा वहीं कक्षा दसवीं में अध्ययनरत कुमारी पूजा सिंहा 97% लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में जगह स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया गया है उसके लिए कुमारी पूजा सिंहा उनके पालक एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों की टीम को बधाई दी है और बच्चों को नियमित उपस्थिति अनुशासन एवं अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किए हैं कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता शिक्षक रमेश प्रजापति द्वारा किया गया प्रवेशोत्सव में मुख्य रूप से उपस्थित विद्यालय के शिक्षक महेशराम पटेल, गायत्री सिन्हा, देवनारायण ध्रुव ,मेदिनी पटेल, अनिता नायक,अमिता शुक्ला ,तनुजा ठाकुर,गौरीशंकर पटेल ,उमाशंकर नायक, लक्ष्मीरानी चौधरी ,ओमप्रकाश मिश्रा ,नीता जगत, भृत्य जमुना प्रसाद जलक्षत्री, एवन वस्त्रकार एवं विद्यालय के बच्चे पालक गण काफी संख्या में उपस्थित थे
फोटो संलग्न



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.