अक्षय शिक्षा अलंकार से सम्मानित किया गया शिक्षक सुशील कुमार पटेल
सी एन आई न्यूज़ बेलगहना (कोंचरा )
*शिक्षा के क्षेत्र में कोविड के दौरान ऑनलाइन क्लास,ऑफ़लाइन मोहल्ला क्लास चलाकर हजारों छात्रों के भविष्य संवारने में विशेष भूमिका निभाने वाले व्याख्याता सुशील कुमार पटेल को रायगढ़ में आयोजित अक्षय शिक्षा अलंकरण 2022 से सम्मानित किया गया है।
ज्ञात हो कि विकास खण्ड के शिक्षक साथी श्री सुशील कुमार पटेल व्याख्याता शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मिट्ठूनवागांव को अक्षय शिक्षा रत्न 2022 व श्री दिनेश कुमार पाण्डेय उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ओछिनापारा को अक्षय शिक्षा मित्र 2020 से सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षक साथियों को कोटा विकास खण्ड शिक्षा जगत की ओर से कोटिशः बधाई व उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.