बेलगहना....भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचे लोकसभा सांसद अरुण साव
बेलगहना से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर - लोकसभा सांसद अरुडा साव ने सांसद निधि से 10 लाख की राशि के शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन रविवार की सुबह बिलासपुर लोकसभा सांसद ने बेलगहना के श्री सिद्ध बाबा आश्रम पहुंचे जहां श्री सिद्ध बाबा के चरणों मे नमन वंदन कर स्वामी श्री शिवानंद जी महराज का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही समिति के सदस्यों व सांसद के आग्रह पर स्वामी शिवानंद जी महाराज भूमि पूजन स्थल पहुंचे जहां भक्तों आश्रम समिति, सदस्यों व श्रद्धालुओं के बीच स्वामी शिवानंद जी महाराज व श्री साव के द्वारा भूमि पूजन किया गया।
ज्ञात हो कि सांसद साव ने बेलगहना क्षेत्र से की गई विभिन्न मांगों में शेड निर्माण कार्य को प्रमुखता देते हुए सांसद मद से 10 लाख के शेड निर्माण की अनुशंसा की थी। जिसकी स्वीकृति पश्चात भूमि पूजन किया गया। यह आश्रम समिति के साथ साथ क्षेत्र के लोगों के द्वारा की जाने वाली वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बेलगहना राजेश कश्यप, महामंत्री विश्वनाथ पटेल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन पैकरा, छजका विधायक प्रतिनिधि मनोज गुप्ता, एवं आश्रम समिति के समस्त पदाधिकारी व भक्तगण मौजूद रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.